{"_id":"65ad73085d3835b1b20e69f6","slug":"udhampur-celebration-of-ram-lalla-life-in-devikanagari-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur : प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में देविकानगरी हुई राममयी, आज भोर होते ही लला की भक्ति में होगी लीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur : प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में देविकानगरी हुई राममयी, आज भोर होते ही लला की भक्ति में होगी लीन
Mon, 22 Jan 2024 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:09 AM IST
सार
आज सुबह से ही देविकानगरी के हर कोने में भगवान श्रीराम के गुणगान के बीच शहरवासी प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाएंगे।
विज्ञापन
रोशनी से जगमग अर्धकुंवारी स्थित माता का मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या के श्री राम मंदिर में 500 साल के संघर्ष के बाद होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए देविका नगरी उधमपुर में तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज सुबह से ही देविकानगरी के हर कोने में भगवान श्रीराम के गुणगान के बीच शहरवासी प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन हो जाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में धार्मिक स्थलों के साथ-साथ लोगों ने अपने घरों में भी मंदिरों का सजा रखा है। जिले के प्रत्येक कोने को सजाने के साथ जगह-जगह से निकलने वाली शोभायात्रा के स्वागत को भी लेकर भी कई स्थानों में स्टॉल लगाए गए हैं। समारोह के चलते जिले में प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। श्री राम सेवा समिति की ओर से बाड़यां स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिर परिसर में साफ सफाई करने के साथ ही मंदिर को सजाया गया। श्री राम सेवा समिति के प्रधान छोटू मगोत्रा ने बताया कि रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के चलते उधमपुरवासियों द्वारा इस दिन को दीपावली की तरह मनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से घरों में पांच दीये जलाने की अपील की है।
विज्ञापन
गोल मार्केट के दुकानदारों द्वारा सुबह दस बजे से ही रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते एलईडी गोल मार्केट चौक पर लगाई जाएगी, ताकि सभी लोग अयोध्या में होने वाले समारोह का लाइव प्रसारण देख सकें। दुकानदारों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। आदर्श कॉलोनी स्थित बाबा लाल दयाल मंदिर को भी रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते सजाया गया है। नगर परिषद की ओर से मंदिरों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। जिसके चलते मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग की भी साफ सफाई की गई। मंदिर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
रघुनाथ मंदिर व कारगिल हनुमान मंदिर में भी मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दोनों मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण के साथ-साथ भजन कीर्तन एवं हवन-यज्ञ और लंगर का आयोजन होगा। रामनगर चौक में कार्यक्रम, देविका परिसर में स्थित श्रीराम मंदिर में भंडारा, बस स्टैंड दुकानदार यूनियन की ओर से आदर्श कॉलोनी स्थित राधे कृष्ण मंदिर से सुबह दस बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी व 11 बजे से भारती होटल के सामने एलईडी लगाकर लाइव प्रसारण होगा। भंडारा भी लगाया जाएगा।
रामनगर चौक पर मां भारती हम्यूनिटी ग्लोबल एसोसिएशन व लोगों के सहयोग से गायत्री माता मंदिर में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। नव दुर्गा सेवा दल की ओर से शिव मंदिर टिकरी में सुबह 10 बजे से लेकर 1:30 बजे तक भजन कीर्तन व भंडारा, जखैनी में पीर बाबा जखैनी में कार्यक्रम, राम मंदिर पंचैरी में कार्यक्रम होगा। इसके अलावा लोग घरों में भी भजन कीर्तन करेंगे और दीप माला जलाकर भगवान राम का गुणगान किया जाएगा। रविवार को भी मजालता सहित मानपा से बडाली तक शोभायात्राओं का आयोजन किया गया।