फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Udhampur Bus Blast: Udhampur city shook second time six months,

Udhampur Bus Blast :छह माह में धमाके से दूसरी बार दहल गया उधमपुर शहर, स्टिकी बम हमले में एक की हुई थी मौत

Thu, 29 Sep 2022 01:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Sep 2022 01:52 AM IST
सार

बुधवार को जिस जगह पर बस में धमाका हुआ है, वहां पेट्रोल पंप के साथ ही पास ही पुराना हाईवे है और पास ही सेना की चौकी है। प्रथम दृश्टया इस धमाके में आतंकी साजिश से इन्कार नहीं किया जा रहा। यदि यह आतंकी साजिश है तो सुरक्षा के लिहाजा से यह मामला और बड़ा है।

विज्ञापन
Udhampur Bus Blast: Udhampur city shook second time six months,
बस में धमाके बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सेना की उत्तरी कमान मुख्यालय से सटा उधमपुर शहर छह माह में दूसरी बार शक्तिशाली धमाके से दहल गया है। नौ मार्च को उधमपुर के इतिहास में पहली बार शहर के बीचो बीच सलाथिया चौक पर स्टिकी बम से आतंकी हमला किया गया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 16 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में बाद में लश्कर मॉड्यूल के तीन आतंकियों को पकड़ने का दावा किया था। बुधवार को जिस जगह पर बस में धमाका हुआ है, वहां पेट्रोल पंप के साथ ही पास ही पुराना हाईवे है और पास ही सेना की चौकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृश्टया इस धमाके में आतंकी साजिश से इन्कार नहीं किया जा रहा। यदि यह आतंकी साजिश है तो सुरक्षा के लिहाजा से यह मामला और बड़ा है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां यह भी मान रही हैं कि धमाके से बड़ा नुकसान टल गया है।


आसपास के इलाके को थर्रा देने वाले धमाके से पेट्रोल पंप पर आग भी लग सकती थी। गनीमत रही कि इसमें बस और मिनी बस के कंडक्टर ही घायल हुए।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ धमाका, मच गई भगदड़

उधमपुर में पेट्रोल पंप पर खड़ी बस में धमाके का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गया। वीडियो को देखकर लग रहा है कि बस की छत पर रखे सामान में कहीं विस्फोटक सामग्री थी। वहीं धमाके से धुएं का गुबार भी उठा। वीडियो में एक व्यक्ति अपना बचाव करते हुए भागता भी नजर आया। 


जम्मू संभाग में आतंकी साजिशें तेज

कश्मीर में आतंकी वारदातों पर अंकुश लगने से बौखलाए आतंकी संगठन अब जम्मू संभाग के शांत इलाकों को टारगेट कर रहे हैं। एलओसी से सटे राजोरी और पुंछ में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं हाल के महीनों में जम्मू और उधमपुर को भी निशाना बनाया गया है।



उधमपुर में छह माह पूर्व नौ मार्च को स्टिकी बम हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 16 लोग घायल हो गए थे। वहीं कटड़ा के पास वैष्णो देवी श्रद्धालुओं से भरी बस में इसी साल 13 मई को विस्फोट से चार लोग जिंदा जल गए थे जबकि 26 घायल हो गए। इस हमले में भी स्टिकी बम के इस्तेमाल की बात सामने आई। 

आतंकी साजिश से इन्कार नहीं

दोमेल चौक के पास संदिग्ध धमाका हुआ है। घायल दोनों लोग खतरे से बाहर हैं। धमाके में आतंकी साजिश से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। इसकी जांच की जा रही है। -सुलेमान चौधरी, डीआईजी उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed