{"_id":"6335c7f249c1ae22634e59e3","slug":"udhampur-bus-blast-buses-of-the-same-route-were-targeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur Bus Blast: एक ही रूट की बसों को बनाया निशाना, आठ घंटे के अंदर दो धमाकों में कई चीजें समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur Bus Blast: एक ही रूट की बसों को बनाया निशाना, आठ घंटे के अंदर दो धमाकों में कई चीजें समान
Fri, 30 Sep 2022 01:59 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:59 AM IST
सार
उधमपुर में दो बसों में हुए धमाके के बाद लगातार अलर्ट जारी है। जांच में पता चला कि आतंकियों ने रामनगर रूट की ही बसों को निशाना बनाया है। दोनों बसों की छतों पर जूतों से भरे बैग रखे गए थे।
विज्ञापन
उधमपुर में ब्लास्ट के बाद बस की हालत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में आठ घंटे के अंदर दो बसों में हुए धमाके में कई चीजें एक समान लग रही हैं। आतंकियों ने रामनगर रूट की ही बसों को निशाना बनाया है। दोनों बसों की छतों पर जूतों से भरे बैग रखे गए थे। ये सामान रामनगर ले जाया जा रहा था। पुलिस सामान रखने के एंगल को लेकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
रात को जिस बस में धमाका हुआ था, उसकी छत पर कई तरह का सामान था। बस के चालक सुनील सिंह ने बताया कि रात को कठुआ रूट की एक बस दोमेल में पहुंची थी। उधमपुर के ही एक व्यापारी ने दो बैग कठुआ रूट की बस की छत पर रखे थे। इन बैग के रखने के कुछ समय बाद ही बस में धमाका हो गया।
विज्ञापन
वहीं, जांच के दौरान पुलिस ने पाया था कि छत पर दो बैग रखे थे और दोनों बैग में जूते भरे थे। इनके रामनगर ले जाने की संभावना थी। यह बस उधमपुर से बसंतगढ़ चलती है और रामनगर होकर जाती है। बस सुबह सात बजे रामनगर के लिए रवाना होती है और कुछ समय रामनगर में रुकने के बाद बसंतगढ़ के लिए निकल जाती है।
विज्ञापन
दूसरे धमाके वाली बस भी रामनगर जाने वाली थी। यह बस शाम छह बजे रामनगर से उधमपुर पहुंचती है और दूसरे दिन सुबह साढ़े छह बजे बस अड्डे से रामनगर के लिए रवाना हो जाती है। दूसरी बस की छत पर भी एक बैग नजर आया। जब उसे खोला गया तो उसमें भी जूते भरे हुए थे। बसों की छतों पर सामान भी एक सामान है।