{"_id":"5b6ddcff4f1c1b913e8b6547","slug":"two-youth-in-jammu-kashmir-joins-militant-group-lashkar-photos-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: 10वीं पास दो युवा बने लश्कर के आतंकी, तस्वीरें हुई वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: 10वीं पास दो युवा बने लश्कर के आतंकी, तस्वीरें हुई वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
छात्र से आतंकी बने युवाओं की फोटो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा से और दो युवाओं ने आतंकी संगठन लश्कर का दामन थामा है। हथियारों के साथ इनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिले के पांपोर इलाके के द्रंगबल के मोहम्मद आमिन मीर और अवंतीपोरा के पदगामपोरा आदिल अहमद वानी का फोटो वायरल हुआ है। दसवीं पास आदिल लश्कर में नौ अगस्त जबकि मोहम्मद आमिन मीर दो अगस्त से सक्रिय है। पुलिस के अनुसार वायरल फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है।
त्राल बंद के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध
दक्षिणी कश्मीर के त्राल इलाके में सक्रिय आतंकियों के परिवार वालों को गिरफ्तार किए जाने के मामले में शुक्रवार को पूरा त्राल बंद रहा। दुकानें तथा कारोबारी प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खुले। सड़कों से यातायात भी गायब रहा। हिंसा की आशंका में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। ज्ञात हो कि पिछले दो दिनों से रात में छापेमारी कर सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकियों के परिवार वालों को गिरफ्तार किया है।