फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two terrorists of Jaish killed in tral

त्राल में जैश के दो आतंकी ढेर, अनंतनाग में सब्जी विक्रेता को आतंकियों ने मारी गोली

Wed, 20 Jun 2018 08:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Updated Wed, 20 Jun 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Two terrorists of Jaish killed in tral
आतंकी हमला
घाटी में सीजफायर की समाप्ति के बाद सुरक्षा बलों ने सख्ती शुरू कर दी है। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने जैश के दो आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन फिलहाल जारी है। यहां सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को घेरा था, जिसमें दो मुठभेड़ में मार गिराए गए। डीजीपी डा. एसपी वैद ने ट्वीट कर दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


पुलवामा जिले के हयाना त्राल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेरेबंदी व तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया। इस बीच घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। फायरिंग होते ही सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसमें दो आतंकी मार गिराए गए। डीजीपी डॉ. एसपी वैद ने आपरेशन में लगे जवानों को बधाई दी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन

 
उधर, दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक सब्जी विक्रेता को गोली मारकर घायल कर दिया। इसकी शिनाख्त श्रीगूफ्वारा के जावेद अहमद वाजा को दोपहर बाद गोली मारी। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अल्ताफ खान ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बांदीपोरा में ऑपरेशन जारी

Two terrorists of Jaish killed in tral
ATTACK - फोटो : SANJAY GUPTA
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के पनार जंगल में पिछले कई दिनों से आतंकियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन मंगलवार को भी जारी रहा। ड्रोन की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है। इलाके में अब भी आठ आतंकियों की मौजूदगी की खबर है। ऑपरेशन में 600 से अधिक जवानों को लगाया गया है। इस साल का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है।

त हो कि सोमवार को सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इसी मुठभेड़ में दो आतंकियों को पहले भी ढेर किया गया था। ऑपरेशन में अब तक मारे गए आतंकियों की संख्या चार हो चुकी है। इस अभियान में अब तक एक जवान शहीद हो चुका है जबकि छह अन्य घायल हैं। घायलों में सेना की 14 आरआर का एक कमांडिंग आफिसर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed