{"_id":"6218719ed9ff18554368367f","slug":"two-terrorists-killed-in-shopian-encounter-search-operation-continues-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां मुठभेड़: मारे गए आतंकियों की लंबे समय से थी तलाश, दहशतगर्दों को खोजने के लिए घाटी में चल रहे कई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपियां मुठभेड़: मारे गए आतंकियों की लंबे समय से थी तलाश, दहशतगर्दों को खोजने के लिए घाटी में चल रहे कई अभियान
Fri, 25 Feb 2022 11:35 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:35 AM IST
सार
शोपियां जिले के अमशीपोरा में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
शोपियां जिले के अमशीपोरा में मारे गए आतंकियों की लंबे समय से तलाश चल रही थी। संदिग्धों के एक स्थान पर होने की सूचना के बाद शुक्रवार को अभियान चलाया गया। इस बीच एक घर में कुछ हलचल दिखी। सुरक्षाबल जब उस जगह पर पहुंचे तो आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों के मौजूद होने के बाद पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया। उसके पास से बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं।अभी भी अन्य के इलाके में फंसे होने की सूचना है। उनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले सभी जगहों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने के बाद 44 राष्ट्रीय राइफल, शोपियां पुलिस और सीआरपीएफ की 14 बटालियन ने मिलकर अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आतंकवादियों ने उन पर फायरिंगर करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी की गई।
विज्ञापन