फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two terrorists killed in police encounter in Anantnag

Anantnag Encounter:अनंतनाग पुलिस मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकी, शोपियां में दो हाइब्रिड दहशतगर्द गिरफ्तार

Wed, 07 Sep 2022 06:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 06:28 PM IST
सार

अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने चौबीस घंटे के भीतर चार आतंकियों को मार गिराया है। उनके पास से हथियार भी मिले हैं। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उधर, शोपियां दो हाइब्रिड आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two terrorists killed in police encounter in Anantnag
srinagar Encounter - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक संक्षिप्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अंसार गजवातुल हिंद के दो आतंकियों को मार गिराया, जबकि शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो हाइब्रिड आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6.05 बजे अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके के थाजीवारा में सुरक्षाबलों का अचानक आतंकियों से आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से हुए गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए।

विज्ञापन

 

इनकी पहचान फयाज कुमार व ओवैस खान के रूप में हुई है। यह दोनों कई आतंकी वारदातों में शामिल थे। दोनों 3 जुलाई को श्रीगुफवारा में पुलिस कर्मी पर हुए हमले में भी शामिल थे। इस हमले में फिरदौस डार नाम का पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक अन्य घटना में विशिष्ट इनपुट के आधार पर शोपियां पुलिस, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और सीआरपीएफ की 178 बटालियन के जवानों द्वारा जिले के ट्रेंज गांव में एक संयुक्त नाके पर तलाशी के दौरान, 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।


 

इनकी पहचान फैजान फैयाज भट निवासी बुडेन रफियाबाद सोपोर और यावर निजाम मीर निवासी कोंसू शोपियां के रूप में हुई है। दोनों के पास से 2 पिस्तौल, दो मैगजीन, 2 ग्रेनेड,9 एमएम के 20 कारतूस, 1 एके 47 मैगजीन, 50 एके राउंड  सहित अन्य हथियार और गोला बारूद इनके कब्जे से बरामद किए गए हैं।
 

अधिकारी ने बताया कि आगे की पूछताछ के दौरान, उन्होंने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के साथ अपने संबंध का खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed