जम्मू: नरवाल में दो आतंकी गिरफ्तार, पांच किलो आईईडी बरामद
जम्मू में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। आतंकवादियों को समय पर गिरफ्तार कर जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया है। आतंकियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
बता दें कि जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक प्रमुख शॉपिंग मॉल के पास से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया। आतंकी शहर में हमले को अंजाम देने से पहले प्रमुख प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहे थे।
इस ऑपरेशन में पुलिस की विभिन्न टीमें जुटी हुई थीं। आतंकवादियों से यह पता लगाया जा रहा है कि उनके अन्य साथी भी जम्मू में घुसने में सफल रहे हैं या नहीं। पुलिस ने इस संबंध में कई स्थानों पर छापेमारी की है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू पुलिस ने 5 से 6 किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया है। यह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के गुर्गे से बरामद की गई। इसे किसी भीड़-भाड़ वाली जगह पर लगाया जाना था। इस रिकवरी से बड़ा आतंकी हमला टल गया है। पूछताछ के लिए संदिग्धों को उठाया गया है। पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ जम्मू हवाई क्षेत्र में हुए विस्फोटों पर भी काम कर रही है।