फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two terrorist killed by army

जम्मू कश्मीर: सेना ने केरन में मार गिराए दो आतंकी

Thu, 21 Aug 2014 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 21 Aug 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
two terrorist killed by army

सेना ने बुधवार देर शाम केरन सेक्टर में दो आतंकियों को मार गिराया। एलओसी पर केरन सेक्टर के रोहतु गली के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान यह सफलता मिली। मारे गए आतंकियों से दो एके राइफलों के अलावा गोला बारूद भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


सैन्य सूत्रों ने बताया कि पिछले कई दिनों से जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना द्वारा आतंकियों की धरपकड़ को अभियान चलाया जा रहा है। ऐसा कुछ दिन पहले कुछ आतंकियों के घुसपैठ कर भारतीय क्षेत्र में घुस आने के चलते किया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को सेना को पुख्ता सूचना मिली थी कि रोहतु गली में कुछ आतंकी छिपे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए सेना ने इलाके की घेराबंदी कर दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनिहाल के जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

two terrorist killed by army

वहीं, सेना तथा पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने बुधवार को बनिहाल तहसील के लबलोटा सुई कोट इलाके में संयुक्त अभियान के दौरान जंगल से हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की।


जब्त किए गए हथियारों में एक एके 56 राइफल और तीन मैग्जीन, पीका गन की गोलियों से भरे 137 पट्टे, पांच चीन निर्मित ग्रेनेड, 7.5 किलोग्राम आरडीएक्स, एक रेडियो सेट, दो रेडियो एंटीना और एक बैटरी, एक आईईडी सर्किट प्लेट, यूएमजी गन की गोलियों से भरा एक पट्टा और एक मेडिकल किट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed