फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two terrorist helpers arrested with heroin in Kashmir

नशे का खेल: कश्मीर में नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

Tue, 03 May 2022 12:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 03 May 2022 12:47 AM IST
सार

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि दो आतंकी मददगार हेरोइन व हथियारों के साथ एक वाहन से गुजरने वाले हैं। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने चेनाद क्रासिंग से गुजरने वालों वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान उनकी गिरफ्तारी हुई। 

विज्ञापन
Two terrorist helpers arrested with heroin in Kashmir
नशे की खेप और हथियार बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों ने नारको टेररिज्म मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए लश्कर-ए-ताइबा के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हथियार व हेरोइन बरामद किए गए हैं। बरामद हेरोइन की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए मददगार सीमा पार के  हैंडलरों के संपर्क में थे। 

विज्ञापन

दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया

सुरक्षाबलों ने चेनाद क्रासिंग पर नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन से जा रहे लश्कर-ए-ताइबा के दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान निसार अहमद खान निवासी खहमो रफियाबाद, बारामुला और मोहम्मद रफीक खान निवासी तंगधार, कुपवाड़ा के रूप में की गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया

बताया जाता है कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि अंतर जिला नारको टेररिज्म के एक मॉड्यूल से जुड़े दो आतंकी मददगार हेरोइन व हथियारों के साथ एक वाहन से गुजरने वाले हैं। पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने चेनाद क्रासिंग से गुजरने वालों वाहनों की तलाशी लेनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक टिप्पर (जेके09बी-9787 ) पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। चेकिंग के लिए उनके वाहन को रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन से 800 ग्राम हेरोइन बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

टिपर की स्टेपनी से निकले हथियार

पूछताछ के दौरान दोनों मददगारों ने स्वीकार किया कि वह लश्कर-ए-ताइबा के साथ काम कर रहे हैं और लश्कर के आकाओं के निकट संपर्क में थे। उनके खुलासे पर स्टेपनी से एक एके 47 मैगजीन, एके 47 के 15 कारतूस व चीन में बना एक ग्रेनेड भी जब्त किया। 

नशीले पदार्थों के पैसों का आतंकी गतिविधियों में होना था इस्तेमाल

दोनों आतंकी मददगारों को उनके आकाओं ने नशीले पदार्थों को बेचने का काम सौंपा था। इससे मिलने वाली रकम का उपयोग घाटी में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाना था। 

लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, तीन आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। वे बड़े हमले की फिराक में थे। उनके पास से तीन चीन निर्मित पिस्टल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि वे बाहरी मजदूरों तथा पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों पर हमले की योजना बना रहे थे। 

राष्ट्रीय राइफल्स व पुलिस ने नाका लगाया था

खुफिया सूचना मिली थी कि तीन आतंकी सोपोर से श्रीनगर जा रहे हैं। इस आधार पर 29 राष्ट्रीय राइफल्स व पुलिस ने नाका लगाया। देर रात हैगाम में बगीचे के रास्ते तीन संदिग्ध जाते हुए दिखे। इस पर सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी तो वे बगीचे में भागने लगे। इस पर तीनों को दौड़ाकर सुरक्षा बलों ने पकड़ लिया। इनकी शिनाख्त वारपोरा के तफहीम रियाज, ब्रथ कला सोपोर के सीरत शाहबाज मीर व रमीज अहमद खान के रूप में हुई।  ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed