टवेरा गाड़ी में घूमते दिखे दो संदिग्ध, मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में सोमवार तड़के एक टवेरा गाड़ी में दो संदिग्धों को घूमते देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के करीब दो बजे टवेरा गाड़ी में बैठे दो संदिग्धों ने नौशेरा के राजल क्षेत्र के पेट्रोल पंप से तेल डलवाया।
पेट्रोल पंप में काम कर रहे व्यक्ति ने इसकी सूचना सुबह पुलिस को दी। पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे क्षेत्र में हाई एलर्ट जारी कर दिया।
पुलिस को कहीं कुछ भी मिला, लेकिन सोमवार दोपहर करीब चार बजे वही सफेद रंग की टवेरा गाड़ी सुंदरबनी में पुलिस नाका तोड़ भाग गई। पुलिस नाका तोड़ भागने की खबर लगते ही जिले में अफरातफरी मच गई।
पेट्रोल पंप पर काम कर रहे व्यक्ति ने दी खबर
पुलिस ने सुंदरबनी से लेकर भांबला, पोनी तक चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इस संबंध में एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर काम कर रहे व्यक्ति के अनुसार वह लोग टवेरा गाड़ी में थे।
छानबीन करने के बाद पता चला है कि एक सफेद रंग की गाड़ी में सेना के जवान भी आर्मी कॉनवाई के पीछे जा रहे थे। अब यह तवेरा गाड़ी वही थी, जिसमें सेना के जवान कॉनवाई के पीछे जा रहे थे। इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
एसएसपी के अनुसार जिले भर में पुलिस के नाकों को पहले से अधिक सतर्क कर दिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार पेट्रोल पंप के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि टवेरा गाड़ी में घूम रहे संदिग्धों के पास हथियार भी थे और वह देखने में भी अनजान लग रहे थे।