किश्तवाड़: परेड मैदान से पकड़े गए लश्कर के दो आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौगान मैदान से बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। वे महिलाओं के कपड़े पहनने के साथ ही बुर्का भी पहने हुए थे। उनके पास कई दिनों का खाना, मोबाइल बैटरियां और दवाएं भी थीं।
पकड़े गए दोनों संदिग्ध लश्कर आतंकी के भाई बताए जाते हैं। जिस जगह उन्हें पकड़ा गया है वहां 15 अगस्त का मुख्य समारोह होना है। उनका निशाना 15 अगस्त का मुख्य समारोह था या नहीं इसकी जांच पड़ताल में सुरक्षा एजेसियां लगी हुई हैं। संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा बलों ने चौगान मैदान को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार केशवान इलाके से बुधवार तड़के संदिग्ध निकले और वातलहाल पुल से पैदल चलकर गांव भेड़ाभाटा, सरकूट होते हुए चौगान पहुंचे, जहां पर सेना के जवान पहले से सतर्क थे। उनके अलावा सुरक्षा बल को भी इसकी सूचना मिल चुकी थी।
आगे की स्लाइड में देखें पकड़े गए आतंकियों का वीडियो।
सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ में जुटीं
सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध लश्कर-ए-तैयबा संगठन के हबीब गुज्जर के भाई हैं, जिसे कुछ वर्ष पहले सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।
इनमें एक का नाम जमालदीन और दूसरे का नाम अब्दुल करीम है। इन्हें पहले कुलीद पुलिस चौकी लाया गया। जिले के एसपी ने बताया कि दोनों किश्तवाड़ कोर्ट में पेशी के लिए आए थे।
वहीं सूत्रों के अनुसार जमालदीन की पेशी मंगलवार के दिन थी। कई बार कोर्ट में पेश न होने के बाद उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट था। उसके वकील ने उन्हें छिपकर आने के लिए कहा था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
देखें वीडियो-