फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two suspect arrested by police in bari brahmana samba jammu kashmir, pakistani connection

जम्मू-कश्मीर: सैन्य बटालियन में कैंटीन चलाने वाले दो युवकों का निकला पाक कनेक्शन, गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2019 08:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 24 Aug 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
two suspect arrested by police in bari brahmana samba jammu kashmir, pakistani connection
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा में सैन्य क्षेत्र से मोबाइल फोन में पाकिस्तान के नंबर मिलने पर सेना ने शुक्रवार को दो संदिग्धों को पकड़ लिया। दोनों सेना की बटालियन में कैंटीन संचालित करते थे। उनके मोबाइल की जांच के दौरान पता चला कि एक के मोबाइल पर पाकिस्तान से वीडियो कॉल आई थी तो दूसरे के मोबाइल पर व्हाट्सएप में पाकिस्तान के नंबर थे।

विज्ञापन


व्हाट्सएप के डाटा उड़ा दिए गए थे। इस आधार पर सेना ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सांबा के एसएसपी शक्ति पाठक ने बताया कि सेना ने दो लोगों को पुलिस को सौंपा है। जांच चल रही है। फिलहाल इस बारे में अधिक नहीं बताया जा सकता है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार समैलपुर रोड में काला गेट के पास स्थित सेना की बटालियन में प्राइवेट कैंटीन चलाने वाले दो लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दोनों को ज्वाइंट इंट्रोगेशन सेंटर (जेआईसी) भेजने की तैयारी है। इसके साथ ही उनके कॉल डिटेल को खंगाला जाएगा। मोबाइल के डिलीट डाटा को रिकवर करने की भी कोशिश की जाएगी। थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया का कहना है कि जांच जारी है। सेना ने दो संदिग्धों को पुलिस के हवाले किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी पकड़े जा चुके हैं संदिग्ध

सैन्य प्रतिष्ठान के पास से पहले भी संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पिछले दिनों जम्मू के कालूचक के पास एक युवक को पकड़ा गया था जिसके पास से नक्शे तथा अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। इस मामले में चार-पांच लोगों को डोडा, कठुआ से भी पकड़ा गया था। सभी से जेआईसी में पूछताछ की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed