{"_id":"5a6d2cf34f1c1b7c268b6aa3","slug":"two-stone-killers-die-in-firing-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर फायरिंग में दो पत्थरबाजों की मौत- पथराव में कुछ जवान घायल, इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर फायरिंग में दो पत्थरबाजों की मौत- पथराव में कुछ जवान घायल, इलाके में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Updated Sun, 28 Jan 2018 07:32 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार की शाम सेना के वाहन पर भारी पथराव के बाद सेना को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। इससे पूरे इलाके में तनाव है। पथराव में कुछ जवानों के भी घायल होने की खबर है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। कश्मीर के मंडल आयुक्त बसीर अहमद खान ने डीसी शोपियां को दो सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।
गनावपोरा इलाके में सेना के जवान एक बैनर उतारने पहुंचे थे, जिसका युवाओं ने विरोध किया। उन्होंने जवानों पर जमकर पथराव किया। इस दौरान सेना के वाहन के शीशे टूट गए। भीड़ को हटाने के लिए जवानों ने फायरिंग की, जिसमें करीब 15 युवा घायल हो गए। उन्हें तुरंत शोपियां और पुलवामा के जिला अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। इनमें से दो की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सेना की 10 गढ़वाल रेजीमेंट का काफिला बालपोरा शोपियां में स्थित 12 सेक्टर हेडक्वार्टर से मसपोरा की ओर जा रहा था। इस दौरान गनावपोरा के पास उस पर पथराव किया गया। हिंसक भीड़ को हटाने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। इसमें तीन युवाओं को बुलेट इंजुरी पहुंची जिनकी शिनाख्त बालपोरा शोपियां के जावेद अहमद भट, नदपोरा शोपियां के रईस अहमद गनेई और गनावपोरा के सुहेल जावेद के तौर पर हुई है। जावेद और सुहेल ने पुलवामा जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अलगाववादियों का आज बंद
jammu
- फोटो : Amar Ujala
घटना के विरोध में अलगाववादियों द्वारा रविवार को बंद का आह्वान किया गया है। हालातों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा श्रीनगर के नौहट्टा, रैनावारी, खान्यार, सफाकदल और एमआर गंज थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है। साथ ही रेल प्रबंधन द्वारा रविवार को रेल सेवाएं भी स्थगित करने का फैसला लिया है।
महबूबा ने रक्षा मंत्री से की बात
शोपियां की घटना के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से फोन पर बात की। उन्होंने दो युवाओं के मारे जाने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक की मौत से राज्य में राजनीतिक प्रक्रिया को झटका पहुंच रहा है, जिसे सभी राजनीतिक पार्टियों ने काफी परिश्रम से पटरी पर लाने की कोशिश की है।