फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two soldiers missing after avalanche hits army camp in kupwara

जम्मू-कश्मीरः हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में 5 जवान लापता, सर्च अभियान जारी

Tue, 12 Dec 2017 09:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 12 Dec 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
two soldiers missing after avalanche hits army camp in kupwara
snowfall avalanche

विज्ञापन



उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा और बांदीपोरा में भारी बर्फबारी के चलते दो हिमस्खलन की घटनाएं हुईं, जिसमें सेना के पांच जवान लापता हो गए। सेना के अनुसार लापता जवानों को तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में सेना के दो जवान सोमवार देर रात हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए। यह जवान सेना की 20 डोगरा रेजीमेंट के थे। वहीं मंगलवार तड़के सेना की 36 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन जवान उस समय लापता हो गए, जब बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे बकोत्रे इलाके में स्थित नानी पोस्ट पर एक हिमस्खलन की घटना घटी।
विज्ञापन


घाटी में तैनात सेना की 15 कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि कुपवाड़ा जिले में दो घटनाओं में सेना के पांच जवान लापता हैं। उन्होंने बताया कि लापता जवानों को तलाशने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों की पहचान के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि सूत्रों की मानें तो गुरेज सेक्टर में 36 आरआर के जो जवान लापता हैं, उनमें लांस नायक एमएन परक्मानिक, राइफलमैन शिव सिंह और राइफलमैन मूर्ती एन शामिल हैं, जबकि नौगाम में 20 डोगरा के जवानों में सिपाही सैमी कुमार और सिपाही कौशल शामिल हैं।

लगातार मौसम खराब और पिछले 24 घंटों से हो रही बर्फबारी के चलते करीब इलाके में पांच फुट बर्फ जमा हो चुकी है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। गत दिवस गुरेज के ही तुलेल में हिमस्खलन में सेना का एक पोर्टर लापता हो गया था।

गौर हो कि वर्ष 2017 के शुरू में ही जनवरी के महीने में उत्तरी कश्मीर के गुरेज और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में बर्फीले तूफान के चलते लगभग 22 जवान मारे गए थे।


सूरनकोट में फंसे 70 लोगों को बचाया
जम्मू। पुंछ जिले के सुरनकोट में भारी बारिश और हिमपात के चलते फंसे बाहरी राज्यों के 42 श्रमिकों समेत 70 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। उक्त लोग भारी बर्फबारी के चलते पीर की गली इलाके में फंसे थे।

सुरनकोट पुलिस के अनुसार लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद बफ्लियाज में एक कंपनी के आधार शिविर में ले जाया गया। मुगल रोड पर पीर की गली में सोमवार से ही जोरदार हिमपात हो रहा है। मौसम के खराब होने के पूर्वानुमान के चलते रविवार शाम को उक्त रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। =



गौरतलब है कि रियासी जिले के चसाना क्षेत्र में बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बनिहाल के पास बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ राजोरी और पुंछ को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। श्रीनगर-लेह मार्ग पहले से ही बंद है। बनिहाल में बर्फबारी से हाईवे बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed