{"_id":"65761b2c92e054a6b708c4f6","slug":"two-smuggler-arrest-samba-news-c-289-1-sjam1009-1338-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लग्जरी कार से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लग्जरी कार से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
दोनों आरोपी जम्मू निवासी, उनके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में लग्जरी कार में मवेशियों की तस्करी करते हुए जम्मू के दो पशु चोरों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान जबूर अली उर्फ जूब्बा और शेर मोहम्मद उर्फ शेरू निवासी जम्मू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पशु चोर पुलिस को चकमा देने के लिए सांबा जिले में सक्रिय थे। उनसे पूछताछ जारी है। पशु चोरों के इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जम्मू और सांबा के इलाकों में सिलसिलेवार छापे मारे जा रहे हैं। पशु चोरों को स्कोडा कार के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वे मवेशियों की तस्करी कर रहे थे। उनका वाहन आधी रात को तेज गति के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इन चोरों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने कहा कि जिला पुलिस ने कम समय में मवेशी चोरों के चार गिरोहों का भंडाफोड़ किया है। मवेशी चोर और तस्कर बार-बार अपनी कार्यप्रणाली बदल रहे हैं। आजकल पुलिस को चकमा देने और मवेशियों की तस्करी के लिए शानदार कारों का उपयोग कर रहे हैं।