फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two seriously injured in road accident on Jammu-Poonch road

Jammu News: जम्मू-पुंछ रोड पर सड़क हादसे दो गंभीर घायल

विज्ञापन
Two seriously injured in road accident on Jammu-Poonch road
मिश्रीवाला। काना चक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जम्मू-पुंछ रोड पर सोमवार शाम 6:40 बजे सड़क हादसे में दो लोग गंभीर घायल हो गए। यह हादसा गुड़ा पट्टन के पास हुआ जब दो वाहनों की आपसी टक्कर ने मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ट्रक जो अखनूर से जम्मू की ओर जा रहा था और एक मिक्सर मशीन जो अखनूर की ओर जा रही थी, गुड़ा पट्टन के पास आपस में टकरा गए। इस टक्कर के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को जीएमसीएच जम्मू पहुंचाया जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में संजीव कुमार पुत्र काला राम निवासी लैढ़ अखनूर हैं। दूसरे घायल व्यक्ति अपने बारे में कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बाबा तालाब क्षेत्र में मजदूरी करने आए थे। शाम को अखनूर घर जा रहें थे। काना चक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed