{"_id":"b7af752638b5626ac5edc914ba76ab85","slug":"two-russian-women-trapped-in-flood-waters-in-srinagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में फंसी रुसी महिलाओं के साहस को देख दंग हुई सेना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में फंसी रुसी महिलाओं के साहस को देख दंग हुई सेना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आई भीषण आपदा में जहां लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए मारामारी कर रहे हैं। वहीं एक ओर इसके इतर मानवता और साहस की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन
रुस से धरती का जन्नत देखने आई दो महिलाएं भी इस भीषण आपदा की शिकार हो गई। जब सेना इन दोनों महिलाओं को रेस्क्यू करने उनके होटल पहुंची तो इन दोनों महिलाओं ने जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इन दोनों रुसी महिलाओं ने सेना के जवानों से कहा कि वे उन लोगों की मदद करें जिन्हें इस समय सबसे अधिक जरुरत है। जो लोग बीमार हैं उन्हें पहले निकालने की कोशिश करें।
विज्ञापन
रुसी महिलाओं की बात सुन सेना के जवान उनके साहस और जज्बे के कायल हो गए। फिलहाल सेना श्रीनगर के बाहरी इलाके में फंसे लोगों को निकलने काम कर रही है। अभी भी कई लाख लोग इस बाढ़ में फंसे हुए हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।