फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two road accidents in rajouri, 13 injured

कश्मीर जा रही कार गहरी खाई में गिरी, 9 घायल

Tue, 12 May 2015 09:48 AM IST
Updated Tue, 12 May 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
two road accidents in rajouri, 13 injured

दो सड़क हादसों में चौदह लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद डाक्टरों द्वारा छुट्टी मिल गई। जम्मू से मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर जा रही एक महेंद्रा जाइलो वाहन उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब एक तीखे मोड़ में चालक अपना संतुलन खो बैठा।

विज्ञापन


इस हादसे में वाहन में सवार नौ लोगों को मामूली चोटें आईं जिन्हें अस्पताल में मरहम पट्टी के बाद सभी नौ घायलों को छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार महेंद्रा जाइलो नंबर जेके12-4292 जम्मू से कश्मीर जा रही थी।
विज्ञापन


जिले की थन्नामंडी तहसील के डेरा की गली (डीकेजी) क्षेत्र में सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देते समय चालक अपना संतुलन खो बैठा और वाहन करीब 20 फुट गहरी खाई में एक पेड़ से टकरा कर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में वाहन में सवार नौ लोगों को मामूली चोटें आईं जिन्हें सेना व पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर क्षेत्र के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ थन्नामंडी नजीर अहमद के अनुसार सभी नौ लोगों को मरहम पट्टी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

सभी लोग बिहार राज्य के निवासी थे व कश्मीर घाटी में काम करने जा रहे थे। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया है जिसे पुलिस तलाश कर रही है।

टल गए दो बड़े हादसे

two road accidents in rajouri, 13 injured

उधर, शहर के सलानी क्षेत्र में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे राजोरी से जम्मू जा रही वीडियो कोच बस नं जेके02एपी-3577 उस समय सड़क से फिसल कर करीब दस फुट नीचे एक दुकान से टकरा गई, जब चालक ब्रेक फेल होने के बाद बस से नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में बस में सवार चार लोगों को मामूली चौटें आई।

उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार राजेश कुमार, जीत राज, बशीर हुसैन व रोहित कुमार सभी निवासी राजोरी को मामूली चोटें आई थीं। वीडियो कोच में करीब 40 यात्री सवार थे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं, मुगल रोड और शहर के सलानी क्षेत्र मे हुए हादसे बहुत बढ़े हादसे साबित हो सकते थे, यदि वाहन दुकान व पेड़ से न टकराए होते। मुगल रोड पर हादसे का शिकार हुई जाइलो कार एक पेड़ से नहीं टकराती तो करीब 1000 फुट से भी अधिक गहरी खाई में गिरती और किसी के भी बचने की संभावना नहीं होती।

शहर के सलानी क्षेत्र में बस दुकान से टकराकर न रुकती तो नदी में गिरती। लिहाजा ये दोनों हादसे कई यात्रियों के लिए जानलेवा साबित होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed