{"_id":"5b4385294f1c1bad288b588f","slug":"two-pilgrims-died-due-to-overturning-of-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर हादसे का शिकार हुए अमरनाथ श्रद्धालु, दो की मौत-पांच घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर हादसे का शिकार हुए अमरनाथ श्रद्धालु, दो की मौत-पांच घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 09 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
Amarnath yatra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग के काजीगुंड क्षेत्र में निजी वाहन पलटने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र और विनोद कुमार दोनों निवासी लुधियाना अपने दोस्तों के साथ निजी वाहन से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। काजीगुंड क्षेत्र में एक तीखे मोड़ पर चालक का गाड़ी से संतुलन बिगड़ गया। इससे गाड़ी पलट गई। हादसे में सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद ने अस्पताल में दम तोड़ा।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पर मौजूद सुरक्षा बल के जवानों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। ड्राइवर सहित अन्य पांच लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
हृदय गति रुकने से दो की मौत
शेषनाग में एक सेवादार अजय (35) निवासी मेरठ की लंगर के रसोई घर में काम करने के दौरान मौत हो गई। इसके पहले उसे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया था। डाक्टरों ने बताया कि उसकी हृदय गति रुकने से मौत हुई है। वहीं, बालटाल आधार शिविर में राजपुरा पंजाब के गुरनाम सिंह (60) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। अमरनाथ यात्रा के दौरान अब तक मरने वाले वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 हो गई है।
विज्ञापन