फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two people killed in pakistani firing

छलनी शरीर देख खौल रहा था हर किसी का खून

Sun, 24 Aug 2014 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 24 Aug 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
two people killed in pakistani firing

आरएस पुरा के गांव जोड़ा में ग्रेनेड हमले में अकरम और उसके परिवार के लोगों पर कहर टूटा है। पाक गोलाबारी से छलनी हुए शरीर देखकर रिश्तेदारों तथा गांव के लोगों का खून खौल रहा है।

विज्ञापन


जीएमसी में भी अफरा-तफरी मची रही है। घायलों के पहुंचने की सूचना अस्पताल का स्टाफ भी इलाज जल्द शुरू करने के लिए तैयार खड़ा था, जैसे ही घायलों को जीएमसी लाया गया। उन्हें तुरंत जीएमसी की इमरजेंसी में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जीएमसी पुलिस चौकी में तैनात स्टाफ के लोग भी सतर्क हो गए। इलाज शुरू करने में कोई देरी न हो, इसके लिए बड़े डाक्टर भी पहुंच गए थे। घायलों के पहुंचते ही इलाज शुरू कर दिया। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर‌िवार के कई सदस्य घायल

two people killed in pakistani firing

अकरम के चाचा के बेटे लियाकत अली ने बताया कि ग्रेनेड हमले में उनके परिवार पर कहर टूट गया है। अकरम की मौत हो गई। इससे पहले उसके बेटे ने दम तोड़ दिया। उनकी भाभी गंभीर रूप से जख्मी है।

उनके शरीर पर गंभीर घाव हुए हैं, दो माह का भतीजा भी हमले का शिकार हो गया और अकरम की मां भी बुरी तरह से जख्मी है। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस तरह का माहौल देखकर उनका खौल खून उठता है।

जीएमसी के बाहर मौजूद अकरम के रिश्तेदार तथा गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि नापाक इरादे रखने वाली ताकतों के साथ सख्ती के साथ पेश आए। किसी भी कीमत पर लोगों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed