{"_id":"66f837ae638e4fc628074b7a","slug":"two-people-including-a-woman-died-after-a-car-fell-into-chenab-in-doda-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डोडा में दर्दनाक हादसा: चिनाब में गिरी बेकाबू कार, युवती समेत दो की मौत; 16 साल की इकरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोडा में दर्दनाक हादसा: चिनाब में गिरी बेकाबू कार, युवती समेत दो की मौत; 16 साल की इकरा घायल
Sat, 28 Sep 2024 11:07 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:07 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के डोडा में चिनाब नदी पर हादसा हो गया। बेकाबू कार नदी में गिर गई। हादसे में युवती समेत दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के घारसू क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे बह रही चिनाब नदी में जा गिरी। हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौैत हो गई। जबकि एक अन्य युवती इकरा बानो घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मरने वालों की शिनाख्त सुमैया तबस्सुम (17) निवासी भेल्ला, इमरान हुसैन (35) निवासी सरूर द्राबशाल के रूप में हुई है। घायल इकरा बानों (16) सरूर द्राबशाला की निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गरसू गांव के पास दोपहर करीब 1:45 बजे जब तीन लोग किश्तवाड़ जिले के द्राबशाला गांव जा रहे थे।
एक तीखे मोड़ के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 फीट से अधिक नीचे लुढ़क कर चिनाब दरिया में गिर गई। सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। इमरान हुसैन और सुमैया मौके पर ही मृत पाए गए, जबकि इकरा बानो को गंभीर हालत में बचा लिया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन