{"_id":"597e1d1e8443758cbb875274e49c6a86","slug":"two-people-dead-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने दो राहगीरों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने दो राहगीरों को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 10 Feb 2015 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट हाईवे पर सोमवार को एक बेकाबू ट्रक ने दो लोगों की कुचल दिया, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उपचार के लिए हीरानगर उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मृतकों की पहचान जगदीश सिंह और जसवंत सिंह निवासी दियालाचक के रूप में हुई है, जबकि बजरी के नीचे दबकर घायल रमेश लाल निचला मेला का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे दियालाचक मिड वे रेस्त्रां के पास चार वाहनों में भिड़त हो गई। पहले स्कूटर और कार टकराए, जिसके बाद गफलत में टिप्पर वाहन ने ट्रक को जोरदार टक्कर दे मारी।
विज्ञापन
ट्रक में सड़क पर बिछाई जाने वाली बजरी लदी हुई थी। बेकाबू होकर ट्रक (पीबी06एल-2697) सड़क किनारे चल रहे दो लोगों पर चढ़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
मौके पर जमा हुए लोगों ने ट्रक के नीचे फंसे लोगाें को निकालने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए। घटनास्थल पर क्रेन नहीं पहुंचने की वजह से दो घंटों तक लोग नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
आखिरकार सांबा से क्रेन मंगवाई गई, जिसके बाद ट्रक के नीचे से दो लोगों को निकाला गया। दोनों की मौत हो चुकी थी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को उपजिला अस्पताल हीरानगर शिफ्ट किया गया है।