फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two patient dead due to swine flu in jammu

जम्मू संभाग में स्वाइन फ्लू से दो संदिग्ध मरीजों की मौत

Fri, 22 Sep 2017 11:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Fri, 22 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
two patient dead due to swine flu in jammu
स्वाइन फ्लू - फोटो : DEMO PHOTO

जीएमसी के विशेष आइसोलेशन स्वाइन फ्लू वार्ड में शुक्रवार को दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। दोनों राजोरी निवासी थे और उन्हें शुक्रवार को ही भर्ती किया गया था। अस्पताल के  एक वार्ड की इंचार्ज स्टाफ नर्स में भी एच1एन1 वायरस के लक्षण मिलने पर उसे विशेष स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर जम्मू संभाग में स्वाइन फ्लू से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। संभाग के विभिन्न जिलों में नौ लोग स्वाइन फ्लू के वायरस से पाजिटिव हुए हैं। 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार राजोरी निवासी एक 25 वर्षीय युवक और एक महिला मरीज को शुक्रवार को जीएमसी के स्वाइन फ्लू के विशेष आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।

दोनों में एच1एन1 वायरस के लक्षण मिलने से हालत नाजुक थी। कुछ देर वार्ड में भर्ती रहने के बाद दोपहर को युवक की मौत हो गई, जबकि महिला मरीज ने शाम को दम तोड़ दिया। अब तक आधिकारिक रिपोर्ट में जम्मू में चार पाजिटिव मामलों में एक मरीज की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed