फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Pakistani soldiers injured many posts suffered heavy losses in Retaliation by indian army

पाक की नापाक हरकत के बाद सेना का प्रहार, दो पाकिस्तानी सैनिक घायल, कई पोस्ट तबाह

Mon, 02 Dec 2019 11:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 02 Dec 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Two Pakistani soldiers injured many posts suffered heavy losses in Retaliation by indian army
loc - फोटो : अमर उजाला

लगातार मात खाने के बाद भी पाकिस्तानी सेना सुधरने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले के कस्बा और शाहपुर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना ने यह नापाक हरकत शाम करीब चार बजे की। इस नापाक हरकत में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया।

विज्ञापन


वहीं एक बार फिर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिकों के घायल होने की सूचना है। इसके साथ ही कई पाकिस्तानी चौकियों को भारी नुकसान भी पहुंचा है।
विज्ञापन


पाकिस्तानी फायरिंग में घायल हुए स्थानीय नागिरक की पहचान जमालदीन(55) पुत्र मिथ्थू के रूप में हुई है। वह कस्बा गांव के निवासी हैं। जम्मू मेडिकल कॉलेज में घायल का इलाज चल रहा है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। वहीं मंगलवार को भी पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के मालती सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 नवंबर को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया था

इससे पहले 25 नवंबर को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया था। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए तीन सेक्टरों में गोले दागे थे। इस दौरान पुंछ के कस्बा व कीरनी और जम्मू के पलांवाला सेक्टर में मोर्टार बरसाए थे।

इसके बाद सेना ने ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तानी सैनिक अपनी तीन से चार पोस्ट छोड़कर भाग खडे़ हुए। दोबारा से इन पोस्टों तक पहुंचने के लिए देर रात तक पाकिस्तानी सैनिक कोशिश करते रहे, लेकिन सेना की जवाबी कार्रवाई से हिम्मत न जुटा पाए थे। भारतीय सेना की इस जवाबी कार्रवाई में भी पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed