फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two National Highway's Fizibility Report complete

दो नेशनल हाईवे की फिजीबिलिटी रिपोर्ट का काम हुआ पूरा

Sat, 25 Nov 2017 11:54 PM IST
एसके खाजूरिया/अमर उजाला/कठुआ
एसके खाजूरिया/अमर उजाला/कठुआ Updated Sat, 25 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two National Highway's Fizibility Report complete
- फोटो : AMAR UJALA
जिले में तीन नेशनल हाईवे में से दो के लिए फिजीबिलिटी रिपोर्ट का काम पूरा हो चुका है। एक माह के भीतर लोकनिर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एलाइनमेंट को लेकर विचार विमर्श के बाद डीपीआर को भी अंतिम रूप मिल जाएगा। इसके बाद इन नेशनल हाईवे की लंबाई, इसमें पड़ने वाले पुल और कम होने वाली दूरी के साथ इसकी लागत को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

पहला नेशनल हाईवे दियालाचक से उधमपुर को जोड़ने वाला डिंगा अंब-छलां-उधमपुर है जबकि दूसरा नेशनल हाईवे लखनपुर से बसोहली और दुनेरा पंजाब को जोड़ने वाला है। डिंगा अंब-छलां-उधमपुर नेशनल हाईवे लगभग अस्सी किलोमीटर लंबा होगा और यह दियालाचक से शुरू होकर छलां से धार रोड से होते हुए उधमपुर को जोड़ेगा। 
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो फिजीबिलिटी रिपोर्ट में दो तीन प्रस्ताव तैयार किए गए हैं, जिनमें से एक प्रस्ताव को लोकनिर्माण विभाग के साथ विचार विमर्श के बाद फाइनल कर अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें इन नेशनल हाईवे की एलाइनमेंट में किए गए बदलाव, रास्ते में पड़ने वाले पुल और तीखे मोड़ को लेकर विचार विमर्श किया जाना है। पिछले कुछ दशकों में घाटी को जोड़ने वाले इस वैकल्पिक रूट से रोजाना घाटी की ओर सैकड़ों की तादाद में ट्रक गुजरते रहे हैं। वाहनों की तादाद बढ़ने से संकरी सड़क के विस्तारीकरण की लंबे समय से मांग चल रही थी जिसके बाद अब कंसलटेंट एजेंसी की मदद से लोकनिर्माण विभाग डीपीआर तैयार करने में जुटा हुआ है। 

20-25 मिनट कम लगेगा समय

दोनों नेशनल हाईवे पर जिस तरह से एलाइनमेंट बदलने का काम किया जाना है उससे यात्रा और भी सुगम होने की उम्मीद है। तकनीकी विशेषज्ञों ने बताया कि नए रूट से जहां सफर में बीस से पच्चीस मिनट की कमी आ जाएगी वहीं यह यात्रा साठ से अस्सी किलोमीटर की रफ्तार पर आसानी से की जाएगी।
ऐसा संभव करने के लिए मार्ग के तीखे मोड़ हटाए जाने पर काम होगा। साथ ही कोशिश है कि सड़क पर चढ़ाई भी उतनी ही सुगम रहे। वहीं लखनपुर बसोहली मार्ग में रंजीत सागर बांध के किनारे पड़ते स्लाइडिंग जोन पर प्रोटेक्शन वर्क और सड़क की एलाइनमेंट को सीधा करने से यात्रा को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। 

लखनपुर-बसोहली-दुनेरा भी महत्वपूर्ण

राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से होते हुए बसोहली और अटल सेतु पार कर पंजाब के दुनेरा को जोड़ने वाला जिले का यह चौथा नेशनल हाईवे भी सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। रावी दरिया के किनारे होते हुए लगभग 75 किलोमीटर लंबे इस प्रस्तावित नेशनल हाईवे पर फिलहाल सीआरएफ के तहत सड़क विस्तारीकरण का कार्य पहले चरण में लखनपुर की ओर से जारी है।
इसमें हाल ही में वन एवं पर्यावरण मंत्री ने रंजीत सागर बांध के किनारे बसे थीन गांव तक सड़क विस्तारीकरण के कार्य को भी शुरू करवा दिया है। खास बात यह है कि लखनपुर से बसोहली को जोड़ने वाला यह नेशनल हाईवे आगे बसोहली भद्रवाह डोडा के लिए मंजूर नेशनल हाईवे से जुड़ेगा जो घाटी के लिए एक अन्य महत्वपूर्ण राजमार्ग संभव हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed