फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two more dies of swine flu in J&K

स्वाइन फ्लू ने दो और की जान ली

Mon, 09 Mar 2015 11:09 AM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:09 AM IST
विज्ञापन
two more dies of swine flu in J&K

घाटी में पांच साल के एक बच्चे सहित दो लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या ग्यारह तक पहुंच गई है। जम्मू में एक और पाजिटिव मामला सामने आया है।

विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज से तापमान गिरने से वायरस के अभी सक्रिय रहने की आशंका ज्यादा है। स्किम्स श्रीनगर में पिछले चौबीस घंटों में एक पांच साल के बच्चे और 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


गत तीन मार्च को टंगमर्ग निवासी पांच साल के एक लड़के को एक्यूट रेसप्रेटरी डिसआर्डर की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसने बीती देर रात दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को 21 मरीज पहुंचे

two more dies of swine flu in J&K

इसी अस्पताल में गत पांच मार्च को एक 45 वर्षीय व्यक्ति को भी एक्यूट वायरल से पीड़ित होने पर भर्ती किया गया था। उसने भी बीती देर रात दम तोड़ दिया।

स्किम्स में रविवार को विशेष स्वाइन फ्लू की ओपीडी में 21 लोग जांच करवाने के लिए पहुंचे, जिसमें दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में नौ मरीजों को अभी इलाज दिया जा रहा है।

जीएमसी जम्मू के चोपड़ा नर्सिंग होम में एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। यहां आइसोलेशन वार्ड में आठ मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार रविवार को दो रिपोर्ट आई, जिसमें एक पाजिटिव थी। अब तक 151 नेगेटिव और 54 पाजिटिव रिपोर्ट आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed