{"_id":"6f0943bcbb6b54b1f3334ffe960a8db1","slug":"two-million-devotees-forehead-at-vaishno-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख भक्तों ने भवन में माथा टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख भक्तों ने भवन में माथा टेका
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Thu, 02 Oct 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार शारदीय नवरात्र पर करीब दो लाख भक्तों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। पिछले वर्ष की अपेक्षा यह संख्या काफी कम थी। हालांकि आखिरी नवरात्र पर पहले सात नवरात्र के मुकाबले भक्तों की संख्या में थोड़ा उछाल रहा।
विज्ञापन
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, वीरवार देर शाम तक अठाइस हजार यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे, जबकि कक्ष के बंद होने को अभी दो घंटे शेष थे। उम्मीद की जा रही थी कि कक्ष के बंद होने तक बत्तीस हजार का आंकड़ा पार हो जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले सात दिन में 1.65 लाख भक्तों ने माथा टेका था तथा आखिरी दिन की संख्या मिलाकर भक्तों का आंकड़ा लगभग दो लाख पहुंच गया। आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो वर्ष 2013 में 3.75 लाख, वर्ष 2012 में 3.5 लाख व वर्ष 2011 के शारदीय नवरात्र में सवा तीन लाख भक्तों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।
विज्ञापन