फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two militants killed in kulgam encounter were paksitani citizen: jammu kashmir police

कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो थे पाकिस्तानी नागरिक: जम्मू-कश्मीर पुलिस

Mon, 25 Feb 2019 02:10 PM IST
विवेक शुक्ला भाषा, श्रीनगर
भाषा, श्रीनगर Published by: विवेक शुक्ला Updated Mon, 25 Feb 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
two militants killed in kulgam encounter were paksitani citizen: jammu kashmir police
- फोटो : फाइल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक थे। ये दोनों पाकिस्तानी नागरिक आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के शीर्ष कमांडर थे और आतंकवाद की कई घटनाओं के सिलसिले में वांछित थे। 
विज्ञापन


पुलिस के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान कुलगाम के शिंगनपुरा निवासी रकीब अहमद शेख और पाकिस्तानी नागरिकों.. वलीद और नुमान के रूप में हुई है। कुलगाम जिले के तुरीगाम इलाके में रविवार को जैश ए मोहम्मद के आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा ‘‘मारे गए तीनों आतंकवादियों की पहचान कुलगाम के शिंगनपुरा निवासी रकीब अहमद शेख और पाकिस्तानी नागरिकों.. वलीद और नुमान के तौर पर हुई है। मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से संबद्ध थे। वलीद और नुमान जैश ए मोहम्मद के शीर्ष कमांडर थे और कश्मीर घाटी के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय थे।


प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन आतंकवादियों ने इलाके में कई हमलों की साजिश रची थी और उन्हें अंजाम दिया था। लोगों पर ज्यादती, आतंकी हमलों, सुरक्षाबलों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले जैसे कई मामले उनके खिलाफ दर्ज थे और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को उनकी तलाश थी।’’ 

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से राइफलों सहित अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed