केरन सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास विफल, दो आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में एलओसी पर केरन सेक्टर में सेना ने घुसपैठ के प्रयास को विफल करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। इलाके में सर्च आपरेशन जारी है।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में जुमागुंड नार इलाके में 3-4 आतंकियों की हलचल देखी गई। सुरक्षा में लगे जवानों ने देखा कि वे इस पार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं।
इस पर उन्होंने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की। इसमें दो आतंकी मारे गए। फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पूरे इलाके में जबर्दस्त सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। जवानों की कार्रवाई के बाद आतंकी भाग निकले या फिर घने जंगलों में छिपे हुए हैं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
5-7 आतंकियों के ग्रुप के घुसपैठ की सूचना
उधर, टंगधार सेक्टर के ताया जंगल के रागनी पोस्ट इलाके में शनिवार को रातभर आतंकियों से मुठभेड़ चलता रहा। यहां 5-7 आतंकियों के ग्रुप के घुसपैठ की सूचना है। यहां टेरिटोरियल आर्मी के एक जवान की मौत हो गई है जबकि दो घायल हुए हैं।
घायलों हवलदार सिंह तथा लांस नायक कोवल राम को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां यह बात भी सामने आ रही है कि आतंकियों ने टेरिटोरियल आर्मी के जवान बशीर अहमद को पहले किडनैप कर लिया।
इसके बाद उसे तथा उसके साथ चल रहे खोजी कुत्ते को मार डाला। हालांकि, सेना की ओर से इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा रही है। इलाके में अभी भी सर्च आपरेशन जारी है।