{"_id":"5b636fe54f1c1b096a8b4eec","slug":"two-militants-corden-in-sopore-jammu-kashmir-encounter-on-with-security-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों में शुरू हुई मुठभेड़, दो आतंकी घिरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों में शुरू हुई मुठभेड़, दो आतंकी घिरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके के बहरामपोरा गांव में गुरूवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। दो आतंकियों के फंसे होने की खबर है। इनमें एक पुलवामा, जबकि दूसरा सोपोर का बताया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि ये दोनों आतंकी गत शनिवार की रात सोपोर में 22 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर यूबीजीएल दागने में शामिल रहे हैं। गुरूवार की रात इनके गांव में मौजूद रहने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेरेबंदी की। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
वहीं उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने गुरूवार दोपहर हिज्ब के दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकी हिज्ब से जुड़े हुए थे। आतंकियों के पास से भारी हथियार भी हुए बरामद हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले के खुम्रियाल इलाके में पहले से मिले इनपुट्स के आधार पर एसएसपी कुपवाड़ा (ऑपरेशन) शफकत हुसैन की अगुवाही में जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना की 28 आरआर और 41 आरआर के साथ मिलकर इलाके में एक नाका लगाया था। तलाशी के दौरान एक गाड़ी में सवार आतंकियों ने नाके पर तैनात जवानों पर फायरिंग की जिसके जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की गई और एक भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमे हिज्ब के दो स्थानीय आतंकी मार गिराए गया।