{"_id":"f10971ece22adc100e89e07d7fbc0083","slug":"two-men-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/रामगढ़
Updated Mon, 16 Feb 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से लौट रहे युवकों की कार एक तीखे मोड़ पर पेड़ से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी रेफर कर दिया। हादसा बानाचक्क गांव के पास हुआ। हादसे के शिकार युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार(30), अनुज कुमार(34) और नीतिन कुमार(28) निवासी उत्तर प्रदेश किसी शादी समारोह में गए थे। रविवार को वह कार(यूपी82एम2379)से लौट रहे थे। जैसे ही वह बानाचक्क गांव के पास पहुंचे एक तीखा मोड़ सामने आ गया। इससे कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में अश्विनी कुमार और अनुज कुमार की मौत हो गई। वह दवा बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे। मृतकों का पोस्टमार्टम रामगढ़ के उपजिला अस्पताल में किया गया। गंभीर रूप से घायल नीतिन कुमार को जीएमसी रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन