फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Lashkar terrorists including Haris killed in Kulgam

Jammu News: कुलगाम में लश्कर आतंकी हारिस समेत दो ढेर

विज्ञापन
Two Lashkar terrorists including Haris killed in Kulgam
सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले में शनिवार को लश्कर-ए-ताइबा के हारिस नजीर समेत दो आतंकियों को मार गिराया। ये जिले में अखल के जंगल में छिपे थे। मुठभेड़ करीब 20 घंटे चली। इसमें एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। उन्हें श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते सैन्य ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। ड्रोन से दोनों के शव जंगल में पड़े देखे गए हैं। हारिस को सुबह मार गिराया गया तो दूसरे आतंकी को दोपहर को ढेर कर दिया गया। हारिस पुलवामा के कच्चीपोरा का रहने वाला था। वह लश्कर के सी श्रेणी का आतंकी था। वह 24 जून 2023 में आतंकी बना था। बायसरन आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी 14 आतंकियों की सूची में हारिस का भी नाम था। दूसरे आतंकी की देर रात तक पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

सैन्य ऑपरेशन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे देवसर में अखल के जंगल में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), कुलगाम पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गई लेकिन आतंकी गोलीबारी करते हुए अंधेरे की आड़ में जंगल के भीतरी क्षेत्र में भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने के चलते इलाके की सख्त घेराबंदी की गई। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रात भर रुक-रुककर फायरिंग होती रही। शनिवार सुबह होते ही जवानों ने कार्रवाई और तेज की। इसी दौरान आतंकियों से फिर से सामना हुआ। इसके बाद दोपहर तक दो आतंकी मार गिराये। मारे गए आतंकियों से एक एके राइफल, दो मैगजीन, कुछ हथगोले और अन्य गोला-बारूद बरामद हुआ है।

सैन्य अधिकारी के कंधे पर लगी गोली
सूत्रों ने बताया कि सैन्य ऑपरेशन के दौरान सेना का एक अधिकारी के कंधे पर गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



एक सप्ताह में तीसरी मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह में यह तीसरी मुठभेड़ है। गत 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत लिडवास के जंगलों में तीन आतंकी मारे गए थे। ये तीनों बायसरन आतंकी हमले में शामिल थे। इसके बाद 31 जुलाई को पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed