फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two Lashkar OGWs arrested in Ganderbal Kashmir, arms and ammunition recovered

कश्मीर में लश्कर के दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, हथियार व गोला बारूद बरामद, आतंकियों की कराते थे घुसपैठ

Mon, 14 Oct 2019 08:10 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 14 Oct 2019 08:10 PM IST
सार

  • पुलिस ने कहा-नारानाग में घुसपैठ कर पहुंचे आतंकियों के समूह की दोनों ने की थी मदद
  • पिछले दिनों नारानाग के दुर्गम इलाके में मारे गए थे दो आतंकी, 15 दिन चला ऑपरेशन

विज्ञापन
Two Lashkar OGWs arrested in Ganderbal Kashmir, arms and ammunition recovered
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के दो ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी बता रही है। 
विज्ञापन


गांदरबल के एसएसपी खलील पोसवाल के अनुसार, पिछले महीने नारानाग में मारे गए आतंकियों के ग्रुप को इन्हीं ओजीडब्ल्यू ने घुसपैठ में मदद की थी। इनकी शिनाख्त चांदी खटाना और वाजिद खटाना के तौर पर हुई है। यह दोनों जम्मू संभाग के राजोरी जिले के दुंगिग्राथी इलाके के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


दोनों के पास से दो एके 47 राइफल, चार ग्रेनेड, चार मैगजीन और 120 कारतूस भी बरामद हुए हैं। पोसवाल ने एक सवाल के जवाब में बताया कि नारानाग में जो कुछ दिन पहले आतंकी मारे गए थे उन आतंकियों को यही ओजीडब्ल्यूद्ध लाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक विशेष इनपुट के आधार पर पिछले माह के अंत में गांदरबल जिले के नारानाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान 27 सितम्बर को रात करीब साढ़े आठ बजे आतंकियों के साथ पहला कांटेक्ट हुआ था जिसमें एक आतंकी को मार गिराया गया था। 

उसके बाद इलाके में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन को जारी रखा गया और तीसरे दिन एक अन्य आतंकी को ठिकाने लगाया लगाने में सफलता हाथ लगी। जिस इलाके में यह ऑपरेशन चल रहा था वह काफी नारनाग के ऊपरी इलाके में स्थित गंगबल लेक से काफी दूर दुर्गम जंगली इलाका है। वहां पहुंचने के लिए नारानाग से करीब 7 घंटे पैदल चलना पड़ता है।

ऑपरेशन में पैरा कमांडोज का इस्तेमाल
इस ऑपरेशन में प्रशिक्षित पैरा कमांडोज की भी मदद ली गई। हेलीकॉप्टर भी लगाने पड़े। इतना ही नहीं सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने अस्थाई ऑपरेशनल बेस (टीओबी) भी इलाके में स्थापित किये गए हैं ताकि घुसपैठ के लिए इन रास्तों का  इस्तेमाल करने वाले आतंकियों को निचले इलाकों में दाखिल होने से पहले मार गिराया जाए।

ये हुआ बरामद
  • 2 एके 47 राइफल 
  • 4 ग्रेनेड, 4 मैगजीन 
  • 120 कारतूस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed