{"_id":"5a8199ec4f1c1ba3268b9b6c","slug":"two-lashkar-e-taiba-terrorists-have-been-killed-in-a-bike-accident-in-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः सड़क पर फिसल कर मरे लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः सड़क पर फिसल कर मरे लश्कर कमांडर समेत दो आतंकी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
मारे गए आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला के सोपोर में हुई सड़क दुर्घटना में दो आतंकियों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के बताए जा रहे हैं। दोनों आतंकी पुलिस से बचने के कारण तेज बर्फबारी में बाइक से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन जैसे ही वो सोपोर के हारापोरा इलाके में पहुंचे वैसे ही ताजी बर्फबारी में उनकी गाड़ी फिसल गई और वे फिसलते हुए सामने की दीवार से जाकर टकरा गए। जिसमें आतंकी छोटा दुजाना की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जबकि स्थानीय आतंकी ओवैस बशीर मीर ने स्किम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ा। दोनों आतंकियों के सर में गंभीर चोटे आई थी। एसएसपी बारामुला हरमीत कौर ने अमर उजाला को बताया कि आतंकी गाड़ी नंबर JK05 F0794 से पुलिस से बचकर कही जा रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन सोपोर में दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मारे गए दो आतंकियों की पहचान सोपोर के ब्रतकला के ओवैस बशीर मीर जबकि दूसरे आतंकी छोटा दुजाना पाकिस्तान का रहने वाला बताया जा रहा है।
छोटा दुजाना लश्कर-ए-तैयबा का उत्तरी कश्मीर का कमांडर था और टंगमर्ग में सक्रिय था। छोटा दुजाना 2017 में घुसपैठ करके कश्मीर में दाखिल हुआ था। जबकि ओवैस ने 3-4 दिन पहले ही आतंकी संगठन लश्कर का दामन थामा था।
Baramulla: Two Lashkar-e-Taiba terrorists have been killed in a bike accident in Sopore's Harpora. Body recovered by Police. More details awaited #JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) February 12, 2018