{"_id":"64fcd7279e7fb8dfe9095654","slug":"two-journalists-arrested-for-extortion-in-ganderbal-jammu-news-c-10-jam1008-199072-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांदरबल में वसूली करने के आरोप में दो पत्रकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांदरबल में वसूली करने के आरोप में दो पत्रकार गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुलिस ने गुंड गांदरबल में जबरन वसूली के आरोप में दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गुंड थाना में गुलजार अहमद कसाना पुत्र अब्दुल रहमान कसाना निवासी सुरफ्रा गुंड की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें बताया कि खुद को पत्रकार बताने वाले दो लोग सुरफ्रा स्थित उनके घर पर पहुंचे और 5000 रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह सर्फ़्रा में एक घर का निर्माण करा रहे हैं। इसको लेकर पैसे की मांग की। तब 500 रुपये नकद ले लिए और शेष 4500 रुपये दो दिन बाद देने के लिए कहा। जाते वक्त उक्त दोनों लोगों ने कहा कि यदि शेष रुपये नहीं दिए, तो वह घर को तोड़ देंगे।
गुलजार अहमद की शिकायत के बाद एसडीपीओ कंगन मुजफ्फर जान की देखरेख और गुंड थाना के सब-इंस्पेक्टर जमील अहमद के नेतृत्व में टीम ने उक्त दोनों पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सोहेल मकबूल निवासी बामिलुना कंगन और कैसर फारूक निवासी चीरवान कंगन के रूप में हुई है। पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे किसी भी व्यक्ति के ऐसे दावों के झांसे में नहीं आएं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।