{"_id":"67b4877affe83f92df016258","slug":"two-jcos-killed-in-accident-in-ladakh-army-pays-tributes-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख बड़ा हादसा: पानी की टंकी फटने से दो जेसीओ की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख बड़ा हादसा: पानी की टंकी फटने से दो जेसीओ की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि
Tue, 18 Feb 2025 06:43 PM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, लेह
पीटीआई, लेह
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 18 Feb 2025 06:43 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को हुई इस घटना की पुलिस जांच चल रही है। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिन्द्र कुमार ने शहीद सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लद्दाख में एक दुर्घटना में दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) की मौत हो गई। हादसा दक्षिणी लद्दाख में लेह से 150 किलोमीटर दूर न्योमा इलाके में एक शिविर में पानी की टंकी फटने से हुआ। इसमें सूबेदार संतोष कुमार और नायब सूबेदार सुनील कुमार की मौत हो गई। सेना ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को हुई इस घटना की पुलिस जांच चल रही है। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिन्द्र कुमार ने शहीद सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया।
विज्ञापन