{"_id":"ad1c90f126e778181b2d428418402bd8","slug":"two-injured-in-pakistan-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक फायरिंग में घायल हुए नाना-दोहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक फायरिंग में घायल हुए नाना-दोहता
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Oct 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकू दे कोठे, अरनियां में शनिवार तड़के पाकिस्तानी रेंजरों की ओर से की गई फायरिंग में एक घर में शैल फटने से नाना और दोहता घायल हो गए। बुजुर्ग की आंख बुरी तरह से चोटिल हुई है, जबकि बच्चे के दोनों पैरों में घाव हुए हैं। बुजुर्ग दीवान चंद (70) को आंख में घाव होने के कारण आई ओपीडी में रखा गया है, जबकि दोहते घार सिंह को इमरजेंसी में रखा गया है।
विज्ञापन
दोनों की हालत में अभी सुधार है। दीवान चंद भगवान का शुक्रिया कर रहे हैं कि शैल उनके आंगन में गिरा और वे बाल-बाल बच गए। दीवान चंद के मुताबिक सुबह करीब सवा चार बजे वे अपने घर में सो रहे थे। यहां उनकी बेटी और उसके बच्चे भी आए हुए हैं। रात को सभी एक ही छत के नीचे सो रहे थे, तभी आंगन में जोर से धड़ाम की आवाज आई है और सबसे आगे दीवान चंद और उनका दोहता घार सिंह दरवाजे के पास सो रहे थे।
विज्ञापन
शैल के टुकड़े दीवान चंद की आंख और घार सिंह के दोनों पैरों में लगा। इससे दोनों घायल हो गए। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने घायलों को संभाला और आसपास के लोगों को मदद के लिए उठाया। शोर सुनकर कुछ खुद भी दीवान चंद के घर की ओर भागे तो देखा कि आंगन में गड्डा हो गया था।
विज्ञापन
घायलों को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। बातचीत के दौरान दीवान चंद ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। अभी वह खेतीबाड़ी करते हैं।