फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two injured in land dispute, referred to GMC

Jammu News: जमीनी विवाद के चलते दो घायल, जीएमसी रेफर

विज्ञापन
Two injured in land dispute, referred to GMC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। क्षेत्र के गांव सुहागपुर में जमीनी विवाद के चलते दो लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुलदीप कुमार और भूषण कुमार निवासी सुहागपुर ने बताया कि उनकी जमीन का विवाद गांव में ही एक परिवार के साथ चल रहा है। कोर्ट की तरफ से जमीन पर स्टे आर्डर ले रखा है, परंतु दूसरा पक्ष जबरदस्ती जमीन पर खेतीबाड़ी कर रहा है। वीरवार को उन्होंने जब इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष से पांच लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को अरनिया अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टर की तरफ से एमएलसी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed