{"_id":"688bd0f0fc96cea0d20cfcbd","slug":"two-hundred-players-took-part-in-the-basketball-competition-srinagar-news-c-264-1-sr11003-104877-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में दो सौ खिलाड़ियों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में दो सौ खिलाड़ियों ने लिया भाग
विज्ञापन
बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी। स्रोत : संवाद।
डीवाईएसएसओ श्रीनगर द्वारा संचालित योग, तैराकी और बास्केटबॉल में अंतर विद्यालय/ ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के लड़के और लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अंतर ज़िला और प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में ज़िले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया। सर्वाधिक बॉस्केटबाल में दो सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण टिंडेल बिस्को स्कूल में लड़कियों की तैराकी प्रतियोगिता थी, जहां प्रधानाचार्या मेबेल यूज़ोन सहित शीर्ष प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को डीवाईएसएसओ श्रीनगर गुलाम हसन लोन ने सम्मानित किया। उन्होंने स्वीमिंग में लड़कियों की उल्लेखनीय भागीदारी की प्रशंसा की। गिंडुन ग्राउंड में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शामिल टीमों को संयोजक दिलबाग सिंह ने ट्राफी प्रदान की।
इसी क्रम में श्रीनगर के यूथ हॉस्टल में सभी आयु वर्ग के लड़कों के लिए एक तलवारबाज़ी शिविर भी चल रहा है। इसके अलावा, शहर में खेलों के प्रति उत्साह को जारी रखते हुए बटमालू, रैनावाड़ी, जलदगर और गुलाब बाग सहित विभिन्न स्थानों पर अंतर विद्यालय क्षेत्रीय स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं।