{"_id":"86d87e4b1f000a609b5398b3904c5240","slug":"two-houses-were-burned-in-bhadrawah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण आग में दो मकान जलकर खाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण आग में दो मकान जलकर खाक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 15 Nov 2014 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह के थनाला गांव में शुक्रवार देर रात दो मकानों में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से जल्द ही आग ने विकराल रूप ले लिया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, आग में दोनों घरों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात थनाला गांव में अब्दुल कयूम के घर में आग लग गई।
विज्ञापन
सर्द रात होने के कारण लोग बिस्तर में आराम कर रहे थे, इसलिए शुरुआत में किसी ने आग लगने पर ध्यान नहीं दिया। जब धुंआ घर में भरने लगा तब घर वालों ने आग बुझाने के लिए पड़ोसियों को आवाज लगाई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तुरंत ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन तेज हवा चलने के कारण वे कुछ खास नहीं कर पा रहे थे।
अब्दुल कयूम के घर में लगी आग ने पड़ोस में अब्दुल लतीफ और गुलाम नबी पुत्र शम्सदीन के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग में दोनों घरों में रखा सारा सामान स्वाहा हो चुका था।
विज्ञापन
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोनों पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।