फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two heritage cluster will be opened in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर में खुलेंगे दो हेरिटेज क्लस्टर

Mon, 14 Dec 2015 10:38 PM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
two heritage cluster will be opened in jammu and kashmir

रियासत में दो हेरिटेज क्लस्टर खुलेंगे। एक जम्मू और एक श्रीनगर में स्थापित किया जाएगा। कारीगरों को नई डिजाइनों में पारंपरिक कला को दर्शाने वाली डिजाइनों के साथ मिश्रित करने के लिए दक्ष करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


स्फूर्ति (स्कीम आफ फंड फार रीजनरेशन आफ ट्रेडिशनल इंडस्ट्रीज) योजना के तहत क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। खादी ग्रामोद्योग आयोग के चेयरमैन विनय कुमार ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन


चेयरमैन ने बताया कि पारंपरिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए दक्षिणी कश्मीर के पांपोर में बहुमुखी सेंटर और शोरूम खोलने की योजना है। आयोग देशभर में 20 खादी ग्रामोद्योग भवन स्थापित कर रहा है। इनमें से दो रियासत में खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक कला के प्रोत्साहन में क्लस्टर का होगा अहम योगदान

two heritage cluster will be opened in jammu and kashmir

बताया कि अगले वर्ष राज्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी लगाने की भी योजना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक उद्योगों तथा हस्तकला को क्लस्टर के माध्यम से बढ़ावा देने के लिए केंद्र से सहयोग मांगा। उन्होंने महिला केंद्रित पारंपरिक कला जैसे शाल की कढ़ाई, चेन स्टिच, सोजनी पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने को कहा।

खादी ग्रामोद्योग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि बाजार में उपलब्ध आयातित सामान की चुनौतियों से निपटने के लिए विस्तृत सामूहिक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने समूह व्यवस्था के माध्यम से कारीगरों की कच्चे माल तक आसान पहुंच तथा तैयार माल को बिना कठिनाइयों के बाजार में उपलब्ध कराने में सहयोग मांगा।

आयोग की तैयार कराओ व खरीदो की नीति का कारीगरों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए पैपियरमैची, लकड़ी के काम, बसोहली पेंटिंग तथा किश्तवाड़ी कंबल को लेकर संस्थागत व्यवस्था तैयार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed