{"_id":"5d851ce48ebc3e01451c1717","slug":"two-helpers-of-jaish-terrorists-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैश आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, रिमांड में लेकर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैश आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, रिमांड में लेकर पूछताछ
Sat, 21 Sep 2019 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में 12 सितंबर को हथियारों की खेप के साथ पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों की निशानदेही पर पुलिस ने कश्मीर के पुलवामा से दो मददगारों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इनकी पहचान बशीर अहमद लोन और सोहेल अहमद निवासी अघलार कंडी, राजपोरा (पुलवामा) के रूप में हुई है। इन दोनों को आठ दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार सोहेल उस ट्रक का मालिक है जिसमें आतंकी हथियार लेकर राज्य में आ रहे थे। बशीर अहमद को यह हथियार पहुंचाए जाने की बात सामने आई है। दोनों लोग आतंकियों को हथियार मुहैया करवाने के मॉडयूल का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
फिलहाल इन हथियारों को किस वारदात को अंजाम देने के लिए लाया गया था, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। कश्मीर गई पुलिस की विशेष टीम फिलहाल मॉडयूल में शामिल दो-तीन अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है। पंजाब और दिल्ली में भी लगातार पुलिस की दबिश जारी है। यहां आतंकियों को हथियार उपलब्ध करवाने वाले और मददगारों की तलाश जारी है।
12 सितंबर को कठुआ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी, जब लखनपुर में जैश के तीन आतंकियों को हथियारों की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद किए गए हथियारों में चार एके-56 और दो एके-47 राइफल के साथ-साथ छह मैगजीन और 180 कारतूस शामिल थे।
इसके अलावा तीनों आतंकियों से 11 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई थी। यह आतंकी सेब की पैकिंग के लिए गत्ते से लदे ट्रक के कैबिन में सवार थे और हथियारों को भी कैबिन में ही छिपाकर रखा गया था।