फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two held with army bullet proof jacket in jammu

बाजार में बेची जा रही सेना की बुलेट प्रूफ जैकेट

Thu, 05 Feb 2015 12:25 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
two held with army bullet proof jacket in jammu

जम्मू में गैर प्रमाणित सैन्य वस्तुओं को बेचने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। सेना के खुफिया दस्ते और पुलिस की मदद से बाड़ी ब्राह्मणा और नरवाल इलाके से दो लोगों को सेना की बुलेट प्रूफ जैकेट, बुलेट प्रूफ पटके और इंसास राइफलों की मैगजीन के साथ दबोचा है।

विज्ञापन


इनमें से एक पूर्व सैनिक है। मामले में पंजाब के एक कबाड़ी का नाम भी सामने आ रहा है। उसे पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। बहरहाल, त्रिकुटा नगर और बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस थानों में अलग अलग मामले दर्ज किया गया है। सेना को सूचना मिली थी कि कुछ लोग सेना का सामान गैर कानूनी तरीके से बेच रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर बुधवार को सेना की 9 कार्प इंटेलिजेंस के मेजर सुरेश बाबू, सेना की सर्विलेंस यूनिट, नरवाल पुलिस चौकी के एसआई नियात अली और बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

17 बुलेट प्रूफ जैकेट और 87 पटके बरामद

two held with army bullet proof jacket in jammu

इस दौरान सबसे पहले नरवाल के छन्नी रामा के सीआरपीएफ ट्रांजिट कैंप के सामने कबाड़ी की दुकान पर छापामारी की। यहां कबाड़ी विजय कुमार (पूर्व सैनिक 24 पंजाब) से 9 बुलेट प्रूफ जैकेट (फाइबर प्लेट) बरामद की गईं।

इसके बाद बाड़ी ब्राह्मणा के बडोरी में सत पाल वर्मा की आर्मी स्टोर की दुकान पर छापामारी की गई। यहां 8 बुलेट प्रूफ जैकेट (फाइबर प्लेट) 87 बुलेट प्रूफ पटके, 10 इंसास मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ 188 आरपीसी में मामला दर्ज किया है।

कहां से खरीदा गया सामान

दोनों ने पूछताछ में बताया कि यह सामान पंजाब के पठानकोट में गौरव कबाड़ी से खरीदा गया है। गौरव पहले से ही पंजाब पुलिस की हिरासत में है।

खरीदने और बेचने का मकसद
पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह सामान वह उन सैनिकों को बेचते थे, जिनका सामान लापरवाही में गुम हो जाता है। वह महंगे दाम में यह सामान बेचते थे। कुछ आम नागरिकों को भी सामान बेचने का सामान सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने शौक  में भी सामान खरीदा है। उनसे भी ऊंचे दाम वसूले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed