फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two each from PDP, BJP and NC win jammu Kashmir council polls

रशीद की गुगली से पीडीपी उम्मीदवार बोल्ड

Tue, 03 Mar 2015 10:27 AM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:27 AM IST
विज्ञापन
two each from PDP, BJP and NC win jammu Kashmir council polls

सत्ता संभालने के पहले ही दिन पीडीपी-भाजपा गठबंधन के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस ने निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद की गुगली के सहारे पीडीपी उम्मीदवार को बोल्ड कर गठबंधन सरकार को झटका दिया।

विज्ञापन


विधान परिषद में नेशनल कांफ्रेंस के दोनों उम्मीदवार चुनाव जीत गए। छह सीटों में से सत्ताधारी गठबंधन पीडीपी को दो और भाजपा को भी दो ही सीटों से संतोष करना पड़ा। चुनाव पूर्व ही एक भाजपा उम्मीदवार रोमेश अरोड़ा चुनाव के मैदान से हट गए।
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा से विबोध गुप्ता, चरणजीत सिंह खालसा चुनाव जीते। पीडीपी से जावेद मिर्चाल और सुरेंद्र चौधरी विजयी रहे, जबकि नेकां से पूर्व गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू और कैसर जमशेद लोन चुनाव जीतने में कामयाब हो गए। चुनाव में नेकां ने दो ही उम्मीदवार उतारे थे और दोनों ही चुनाव जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा गठबंधन के दो-दो उम्मीदवार विजयी

two each from PDP, BJP and NC win jammu Kashmir council polls

चुनाव में भाजपा-पीडीपी के मनोनीत दो विधायकों के वोटों के बावजूद पीडीपी उम्मीदवार सैफुद्दीन भट्ट कश्मीर संभाग की सीट से चुनाव नहीं जीत पाए। छह सीटों के लिए हर विधायक को दो वोट डालने थे, मगर लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने जम्मू संभाग की चार सीटों के लिए अपना वोट नहीं डाला।

उन्होंने केवल कश्मीर संभाग की दो सीटों के लिए अपना वोट डाला। माना जा रहा है कि इसी वोट के सहारे नेकां उम्मीदवार कैसर जमशेद लोन चुनाव जीत गए। बहरहाल वोट डालने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में इंजीनियर रशीद ने कहा था कि वह पीडीपी को वोट करेंगे।

चुनाव में जम्मू संभाग की चार सीटों पर भाजपा के तीन उम्मीदवारों में से एक की हार निश्चित होते देख रोमेश अरोड़ चुनाव मैदान से मतदान पूर्व ही हट गए थे।

89 वोटों में से किसको पड़े कितने वोट

two each from PDP, BJP and NC win jammu Kashmir council polls
जम्मू संभाग की चार सीटें-
भाजपा- विबोध गुप्ता    19 वोट पड़े (जीते)
भाजपा- चरणजीत सिंह खालसा    18 वोट पड़े (जीते)
पीडीपी- सुरेंद्र चौधरी    29 वोट पड़े (जीते)
नेकां-सज्जाद किचलू्    29 वोट (जीते)
 नोट: इन सीटों के लिए निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने वोट नहीं किया  

कश्मीर संभाग दो सीट-

पीडीपी-जावेद मिर्चाल    30 वोट पड़े (जीते)
पीडीपी-सैफुद्दीन भट्ट    29 वोट पड़े (हारे)   
नेकां-कैसर जमशेद लोन    30 वोट पड़े    (जीते)
नोट: इन सीटों के लिए निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने वोट डाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed