फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two drugs peddler ran from police custody in udhampuur jammu kashmir

J&K: ड्रग्स तस्करी के आरोप में पुलिस हिरासत से दो तस्कर फरार, चार पुलिसकर्मी निलंबित, तलाश जारी

Tue, 11 Sep 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 11 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
two drugs peddler ran from police custody in udhampuur jammu kashmir
उधमपुर पुलिस स्टेशन से सोमवार की रात दो शातिर अपराधी फरार हो गए। पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। लापरवाही के आरोप में चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। जबकि एसएचओ विजय चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।   
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे इफ्तिकार अली (निवासी कोटली बाई चोपड़ा शाप )और परमिंद्र सिंह पम्मी (निवासी सैला तालाब) शौच के लिए हवालात से बाहर निकाले गए। दोनों ने शौचालय की तरफ जाते ही पुलिस को चकमा देकर गेट की तरफ दौड़ लगा दी। गेट पर जवान पर तैनात था इसके बावजूद दोनों दीवार फांद कर निकल भागे। जैसे ही पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के भागने का पता चला वे आनन-फानन में पुलिस स्टेशन पहुंच गए। रात को दोनों को पकड़ने के लिए पूरे शहर में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


मामले की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद एसएसपी रईस मोहम्मद भट ने मंगलवार की सुबह एचएचओ विजय चौधरी को लाइन हाजिर करने के आदेश दे दिए, जबकि चार पुलिस कर्मचारियों को लापरवाही करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। इन चारों पुलिसकर्मियों पर लापरवाही करने की एफआईआर भी दर्ज की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ड्रग्स की तस्करी के आरोप में थे हिरासत में थे
 दोनों अपराधी नशीली वस्तुओं की तस्करी के आरोप में पुलिस की हिरासत में थे। इफ्तिकार अली के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर 448 और परमिंद्र पम्मी के खिलाफ एफआईआर नंबर 462 दर्ज है।  

पुलिस स्टेशन के अंदर आत्महत्या का किया था प्रयास 
करीब डेढ़ माह पहले पुलिस स्टेशन के अंदर एक अपराधी ने रात को पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। वह भी नशीली वस्तुओं की तस्करी करने के आरोप में बंद था। 

एसएसपी उधमपुर दोनों रईस मोहम्मद भट ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें जम्मू व उधमपुर में छापेमारी कर रही हैं। जल्द से जल्द भगोड़े अपराधी पकड़े जाएंगे। लापरवाह  पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed