फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two dead two injured as car falls into gorge in Jammu and Kashmir Reasi

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: रियासी में कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत; दो अन्य गंभीर घायल

Thu, 27 Jun 2024 05:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Jun 2024 05:46 PM IST
सार

हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य को शुरू किया और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जहां पर रतन सिंह और अतुल कुमार को मृत घोषित किया गया। 

विज्ञापन
two dead two injured as car falls into gorge in Jammu and Kashmir Reasi
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिला के कोड़ी इलाके में वीरवार दोपहर को एक ऑल्टो कार नंबर जेके 02 बीए 0455 के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य को शुरू किया और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जहां पर रतन सिंह और अतुल कुमार को मृत घोषित किया गया। वहीं घायलों की पहचान कमल सिंह और राज कुमार के रूप में हुई है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि हादसा कैसे हुआ। माना जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी यह बात भी सामने नहीं आई है कि ये सभी कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed