{"_id":"607495b18ebc3e246c55e188","slug":"two-councilors-including-congress-district-sub-prime-join-bjp-reasi-news-jmu233348028","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिला उपप्रधान सहित दो पार्षद भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिला उपप्रधान सहित दो पार्षद भाजपा में शामिल
विज्ञापन
रियासी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपप्रधान व वार्ड 12 से पार्षद अमित शर्मा ने वार्ड 13 के निर्दलीय पार्षद वीरेंद्र शर्मा और वार्ड तीन के पार्षद वरुण शर्मा के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, ब्लॉक कटड़ा से भी कुछ कांग्रेस समर्थित सरपंच, पंच व कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए हैं।
पार्षद अमित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। जिला कमेटी और अन्य कमेटियों का भी कोई अता पता नहीं था। इससे क्षुब्ध हो कांग्रेस को छोड़ने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि अमित शर्मा पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा के खास माने जाते हैं। निकाय चुनाव में अमित शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार को सौ से भी ज्यादा वोटों से हराया था। विपक्ष की भूमिका को भी अच्छी तरह से निभाते हुए अमित शर्मा ने वार्ड 11 में हुए उपचुनावों में कांग्रेस पार्षद को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। म्युनिसिपल कमेटी में अब कांग्रेस से वार्ड छह के पार्षद भारत भूषण व वार्ड 11 की पार्षद रिंपी दूबे ही शेष हैं।