फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Two colors of weather in the state, rain and sunshine

Jammu News: प्रदेश में मौसम के दो रंग, बारिश तो कहीं खिली धूप

विज्ञापन
Two colors of weather in the state, rain and sunshine
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। इस दौरान कहीं बारिश तो कहीं धूप खिली रही। इसकी वजह से वीरवार को भी तपिश से राहत मिली। उधर, पहाड़ी इलाकों में ठंडक का अहसास कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 6 से 8 मई को फिर से मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की है। इसमें कश्मीर संभाग अधिक प्रभावित रहेगा, लेकिन जम्मू संभाग में भी इसका असर रहेगा।
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में वीरवार को बादल छाए रहे। सर्द हवा के बीच ठंडक का अहसास बढ़ा है। अधिकतर पर्वतीय क्षेत्रों में दिन भर रुक रुक कर बारिश होती रही। गुरेज के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हुई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री गिरकर 18.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में दिन का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री गिरकर 16.0 और गुलमर्ग में सामान्य से 3.2 डिग्री गिरकर 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। लेकिन दोपहर के समय बादल छा गए। इसके बाद शाम तक ऐसा ही रहा। इससे दिन में तपिश का अधिक अहसास नहीं हो रहा है। चार दिन से जम्मू में दिन का तापमान लगातार गिरा है। यहां वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 29.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर 19.5, बटोत में सामान्य से 4.4 डिग्री गिरकर 19.5, कटड़ा में सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 26.0 और भद्रवाह में सामान्य से 2.7 डिग्री गिरकर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला पुंछ में दोपहर 2 बजे तक बारिश के बाद मौसम खुल गया। जिले के मुगल रोड, पीर की गली में बर्फबारी हुई। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed