फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   two civilians died in grenade attack in Panchayat Ghar Hakura, Anantnag Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में ग्रेनेड हमला, दो की मौत, हाई अलर्ट पर सुरक्षाबल

Tue, 26 Nov 2019 04:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Nov 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
two civilians died in grenade attack in Panchayat Ghar Hakura, Anantnag Jammu Kashmir
भारतीय सेना

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में दो नागिरकों की मौत हो गई है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। एक दिन में आतंकियों द्वारा की गई यह दूसरी वारदात है। इससे पहले आतंकवादियों ने कश्मीर विश्वविद्यालय के बाहर ग्रेनेड हमला किया था। इसमें दो स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

 

वहीं मंगलवार सुबह कश्मीर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई है। वहीं पुलिस ने इस हमले को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि यह ग्रेनेड हमला है या नहीं इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


इससे पहले चार नवंबर को श्रीनगर शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके हरि सिंह स्ट्रीट में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। इसमें एक गैर कश्मीरी खिलौना बेचने वाले की मौत हो गई थी। जबिक 38 लोग घायल हुए थे। हालांकि, पुलिस ने इस घटना में घायलों की संख्या 15 बताई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सेना की सतर्कता, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति व कश्मीर के बदलते हालात से आतंकी पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं। लोगों में दहशत फैलाने के लिए आतंकवादी इस तरह की वारदात को अंजाम की नापाक कोशिशें कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों से अपील की गई है कि वह विस्फोटक सामग्री से उत्पन्न खतरे के चलते हो रहे एनकाउंटर जोन में प्रवेश न करें। यह एडवाइजरी सोमवार को पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के एक दिन बाद जारी की गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नागरिकों से अनुरोध किया जाता है कि वे एनकाउंटर जोन के अंदर न जाएं, क्योंकि यह क्षेत्र विस्फोटक सामग्री के कारण खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की जाती है कि वह इस एडवाइजरी का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें।
 

बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को देर शाम आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। वहीं अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह फिर से शुरू हुई इसी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया।

मारे गए दो आतंकियों में से हिजबुल का इरफान अहमद नायरा रियाज नायकू का करीबी था। वह साल 2016 से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त था। वहीं मारा गया एक अन्य आतंकी इरफान राथर 2017 से सक्रिय था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed